अल्मोड़ा— अमन संस्था के प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ता रघु तिवारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बनाए गए है। राज्यपाल की ओर से उन्हें बाल कल्याण समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष पद पर नियु​क्त किया है। उनके साथ समिति में चार अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है।

राज्यपाल की ओर से समिति में अध्यक्ष रघु तिवारी के अलावा सदस्य पद पर श्रीमती मीता उपाध्याय,भगवती प्रसाद पांडे, श्रीमती चन्द्रा लटवाल, त्रिलोक सिंह लटवाल को नियुक्त किया है।

सामाजिक क्षेत्र में लंबा कार्यानुभवन रखने वाले रघु तिवारी वर्तमान में अमन   संस्था के प्रमुख हैं। और वह लंबे समय से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर  बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर बाल अधिकार कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। और नीलिमा भट्ट बनी किशोर न्याय बोर्ड(जेजेबी) की सदस्य।

 अमन संस्था की समन्वयक और बाल कल्याण समिति की वर्तमान सदस्य नीलिमा भट्ट को किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश के राज्यपाल की ओर से उनकी इस पद पर नियुक्ति की गई है।

उनके अलावा इस बोर्ड में सदस्य के रूप में ही देवेन्द्र प्रसाद जोशी की नियुक्ति हुई है। जेजेबी में सदस्य के रूप में विधि विवादित किशोरों के मामलों की सुनवाई और फैसले लेने में न्यायिक अधिकारी के रूप में शामिल रहेंगी।

नीलिमा इससे पूर्व बाल कल्याण समिति की सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी है। वह अपने कार्यकाल के दौरान बच्चों खासकर पॉक्सो के मामलों   में एक संवेदनशील कार्यकर्ता और निर्णयकर्ता के रूप में सामने आई हैं। पॉक्सों प्रभावित पीड़ितों की अधिकारों की रक्षा करने में हमेशा नियमों और मानवीय संवेदनाओं के साथ तालमेल बनाकर उन्होंने कार्य किया है। प्रशासन और विभाग के साथ तालमेल बनाते हुए किशोरी सदन से 7 वयस्क बालिकाओं को उच्च तकनीकी अध्ययन के लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली भिजवाने में अच्छी भूमिका निभाई।

रघु तिवारी को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) का अध्यक्ष बनने पर और  जेजे बोर्ड में नियुक्त होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष जताया है।