अल्मोड़ा- राजकीय इंटर कालेज स्यालीधार में महिला कल्याण संस्था द्वारा समग्र विकास संस्थान लखनऊ के सहयोग से 100 निर्धन छात्र- छात्राओं को निशुल्क कापी – किताबों को वितरित किया। संस्था द्वारा विधालय के मेधावी छात्र- छात्राओं को भी सम्मानित किया।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने मेधावी बच्चों एंव निर्धन छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने महिला कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में कराये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल के बच्चों से भी पढाई में ऒर मेहनत कर अपना ऒर स्कूल का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने स्कूल की समस्याओं के निदान के लिए भी पूर्ण आश्वासन दिया।
स्कूल के बच्चों ने विधायक मनोज तिवारी से विधानसभा की कार्यवाही से संबधित ज्ञान उपयोगी बातों के प्रश्न पूछे, बच्चों को श्री तिवारी ने उत्तर दिये।
विधालय के प्रधानाचार्य उमेश पाण्डेय ने बच्चों को पुरस्कृत करने एंव मदद करने के संस्था ऒर मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि उनकी संस्था महिलाओं एंव बच्चों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत रहती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उमेश पाण्डेय एंव संचालन स्कूल के प्रवक्ता दीप जोशी एंव पालिका की पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, अनीता रावत, मंजू रावत, ममता चॊहान, आशा कर्नाटक, अनुराधा अग्रवाल, दीपा जोशी, गीता साह, आशा पन्त , जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, चन्द्रमणी भट्ट, स्कूल के प्रवक्ता डा. प्रभाकर जोशी, प्रधान प्रतिनिधि विमल कुमार, बी डी सी सदस्य सुन्दर बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, एन डी पाण्डेय, स्कूल के शिक्षक हरीश आर्या, उमा पाठक , ललित मोहन तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, गीता खत्री, महेन्द्र सिंह चम्याल, पी टी ए अध्यक्ष गीता देवी, गॊरव बिष्ट, गीता पाण्डेय , सत्यप्रकाश, पुष्पा देवी सहित स्कूल के छात्र- छात्रायें उपस्थित रहे।