9 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत के अल्मोड़ा विधानसभा दौरे के लिए भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक में बंसीधर भगत के दौरे को सफल बनाने का आहवाहन किया गया, बैठक को सम्बोधित करते हुए अल्मोड़ा विधानसभा से विधायक और कार्यक्रम संयोजक श्री रघुनाथ सिह चौहान ने कहा कि बंसीधर भगत भारतीय जनता पार्टी के मुखिया के रूप में अल्मोड़ा आ रहे है और पूरे प्रदेश की विधानसभाओं में भृमण कर रहे है, कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके मन की बात को जानने का प्रयास कर रहे है और अगर किसी कार्यकर्ता को कोई कष्ट है तो उसे दूर करने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है हम सबको उनके आगमन के कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ ने उनके कार्यक्रम में प्रतिभाग करना चाहिए, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई, और कार्यक्रम को सुनीता सनसिटी निकट स्टेट बैंक अल्मोड़ा में करने की बात कही , बाइक रैली व स्वागत प्रमुख की जिम्मेदारी लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू, व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट,मुख्य कार्यक्रम स्थल संयोजक नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी व संजय साह रिक्खु, शक्ति केंद्र में होने वाली बैठक की जिम्मेदारी जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त साह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या , मीडिया में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिलामंत्री विनीत बिष्ट,बूथ अध्यक्ष के घर चाय के लिए अभय कुमार, व आशीष कुमार, स्वागत के लिए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा, श्वेता अग्रवाल,सर्किट हाउस भोजन व्यवस्था के लिए हरीश कनवाल, विश्राम स्थल में बैठक के लिए ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी, इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई,और इन सब के समन्वयन के लिए जिला मंत्री विनीत बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिलामंत्री विनीत बिष्ट,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी,तुषारकान्त साह, लीला बोरा,सुंदर कनवाल,श्वेताअग्रवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल,हयात गिरी गोस्वामी, ललित मेहता,सभासद अमित साह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।