बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा एक मुहिम प्रारम्भ करते हुए युवा वर्ग के लिए आगामी पुलिस भर्ती की तैयारी हेतु पुलिस लाईन बागेश्वर में नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 10.04.22 को पुलिस लाईन बागेश्वर में पुलिस परिवार के बच्चों एवं स्थानीय बच्चों जो आगामी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं को पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा के निर्देशन में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पान सिंह रावत एवं कांस्टेबल आरमोरर महेंद्र सिंह द्वारा लिखित परीक्षा संबंधित प्रश्न तैयार कर प्रैक्टिस हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 65 पुरुष एवं महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।साथ ही उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले युवावों द्वारा प्रशिक्षण दिये जाने हेतु पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया गया।उक्त प्रशिक्षण शिविर में प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट,उप निरीक्षक पान सिंह रावत,आरमोरार महेंद्र सिंह,महिला आरक्षी दीपिका कपडोला एवं अन्य पुलिस कर्म० मौजूद रहे।