बागेश्वर-दिनांक 28-02-2022 को वादी सुंदर सिंह नगरकोटी पुत्र स्व० चंचल सिंह निवासी थर्प पोस्ट कांडा जिला बागेश्वर द्वारा थाना कांडा में तहरीर दी गई कि दिनांक 24-02-2022 को मेरी बहन मृतका बबीता देवी को उसके पति राजेन्द्र सिंह रौतेला पुत्र देव सिंह रौतेला निवासी नायल बिराड़ी पोस्ट भतौरा जिला बागेश्वर द्वारा आए दिन प्रताड़ित किया जाता था जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली।उक्त वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर शीघ्र ही थाना कांडा में मु०अ०सं० 6/22 धारा-498 A/306 भा०द०वि० बनाम राजेन्द्र सिंह रौतेला का अभियोग पंजीकृत किया गया।जिनकी विवेचना उ०नि० राजेन्द्र सिंह नेगी चौकी प्रभारी कमेड़ी देवी के सुपुर्द की गई।उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही अभियुक्त की गिरफ्तारी किये जाने हेतु थाना प्रभारी कांडा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कांडा व पुलिस टीम द्वारा मामले के अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।थाना पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गहन सुरागरसी पतारसी की गई तथा क्षेत्र में लगातार अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई।टीम द्वारा अथक प्रयासों के उपरान्त दिनांक 11-03-2022 को अभियुक्त राजेंद्र सिंह रौतेला उपरोक्त को ग्राम बिलाडी से गिरफ्तार किया गया।जिसे पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 12-03-2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मनवर सिंह थानाध्यक्ष थाना काण्डा,उ०नि० राजेंद्र सिंह नेगी चौकी प्रभारी कमेड़ी देवी,आरक्षी देवेश पाण्डे,आरक्षी चालक राजकुमार,पी०आर०डी० महेश राम शामिल रहे।