पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक 24.02.2022 को पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स सुमित पाण्डे व थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसओजी द्वारा वड्डा क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान मूनाकोट तिराहे के पास,दो अभियुक्त होशियार नाथ पुत्र स्व० लक्ष्मण नाथ निवासी बस्ते थाना जाजरदेवल उम्र 52 वर्ष,सतीश चन्द्र जोशी पुत्र पूरन चन्द्र जोशी निवासी ग्राम फगाली,थरकोट पिथौरागढ़ उम्र 27 वर्ष,द्वारा अल्टो वाहन सं० UK05 8978 में विभिन्न मार्का की कुल 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60 72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।पुलिस टीम में उ०नि० मनीषा सिंह थाना जाजरदेवल,का० नैन सिंह थाना जाजरदेवल,का० सुरेश सिंह चौकी वड्डा,का० पंकज भण्डारी चौकी वड्डा,का० मनमोहन भण्डारी एसओजी,का० मनीष कुमार एसओजी,का०भुवन पाण्डे एसओजी,बृजेश नयाल एसओजी ,का० अशोक बुधियाल एसओजी,का० संदीप चन्द एसओजी शामिल रहे।