महिला थाना अल्मोड़ा में युवती से छेड़छाड़ के सम्बंध मे आरोपी गोपाल चंद्र तिवारी के विरूद्ध अभियोग दर्ज हुआ था, जिसमे *विवेचक/ थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल* द्वारा पीड़िता के धारा 161 व 164 सीआरपीसी के बयानों के आधार पर अभियोग में *धारा 354 (क)/376 भादवि की बढ़ोतरी* की गयी।
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा* ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर *सीओ आँपरेशन व थानाध्यक्ष महिला थाना* को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
*सुश्री ओशीन जोशी, सीओ ऑपरेशन* द्वारा थानाध्यक्ष महिला थाना *बरखा कन्याल* के नेतृत्व मे टीम गठित कर *आरोपी की अविलम्ब गिरफ्तारी* हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
विवेचक/थानाध्यक्ष *महिला थाना बरखा कन्याल* व गठित टीम द्वारा नामजद वांछित आरोपी *गोपाल चन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी* हेतु उसके निवास पर दबिश देकर *दिनांक- 14.10.2022 को गिरफ्तार* करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई है।

*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम-*
गोपाल चन्द्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, उम्र-44 वर्ष पुत्र स्व0 गिरीश चन्द्र तिवारी, निवासी लक्ष्मी निवास पूर्वी पोखरखाली जनपद अल्मोड़ा।
*पुलिस टीम-*
1-थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल।
2-कानि0 त्रिलोक सिंह, चौकी एनटीडी।
3-कानि0 सूरज प्रकाश, चौकी एनटीडी।