कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से गंग नाथ मंदिर परिसर नियर एन टी डी रोड स्थित,( नंदा वन) और ग्राम गर नैनी कुमस्याल( अवनि वन  ) अल्मोड़ा में,बृहद स्तर पर  (वृक्षारोपण ) समिति की( संरक्षक)  निरंजना पांडे के प्रयास से एक दल गठित कर  किया गया।

उनके सफल प्रयास और बेहतर तरीके से कार्य करने पर आज पौध रोपण किया गया। साथ ही पौध के सरंक्षण हेतु लगातार प्रयास जारी रखना चाहते हैं।इसका ध्यान रखें ।कहा गया । जिसमे आज  विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए मुख्य रूप से देवदार अमरूद बांज मोरपंखी आंवला, उतिश, भीमल,और बेहतर पर्यावरण के दृष्टिगत अनेकों प्रकार के पौधे फलदार तथा अन्य जैसे चौड़ी पत्ती दार फलदायक पौध रोपण किया गया।

समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे मुख्य रूप से कमल कुमार बिष्ट (मुख्य संरक्षक,)  मंजू बिष्ट (अध्यक्ष)  गीता बिष्ट (सदस्य)  वंदना भंडारी (महासचिव,)  अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, गुंजन पांडे, कुमारी मानसी पांडे, विमला नगरकोटी( उपाध्यक्ष ) दीपक कांत पांडे,  हंसा बिष्ट, अनंत बिष्ट,   अंशिका बिष्ट, कुमारी भूमिका तिलारा, दीपांशु तिलरा,  दया देवी आदि मौजूद रहे और अपने अपने स्तर से अपना अमूल्य योगदान दिया।  (अध्यक्ष)  मंजू बिष्ट ने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प लें और कुछ बेहतर तरीके से प्रयास करें कि( पर्यावरण संरक्षण) और संवर्धन हेतु लगातार प्रयास किया जाय। ज्योति सतवाल( संयोजक) ने सबका सहयोग और बेहतर तरीके से प्रयास करने के लिए आभार व्यक्त (प्रेषित) किया है। साथ ही आगे इस मुहिम को लगातार जारी रखने की अपील भी की है। हमे अपना अमूल्य योगदान देना होगा और जिम्मेदारी के साथ अपने अपने स्तर से अपना कर्त्तव्य पूरा करना चाहिए।

जल,जमीन,जंगल,और बेहतर पर्यावरण संरक्षण हेतु आगे आना चाहिए।तभी सही मायने में मानव कल्याण और समाज हित के लिए हम कुछ बेहतर कर पाएंगे।

(कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा) द्वारा संचालित कार्यक्रमों को लगातार पिछले वर्षो से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है।

 वंदना भंडारी (महासचिव) ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों और पदाधिकारीयों को मैं विशेष धन्यवाद प्रस्तुत करती हूं और आशा करती हूं कि आगे भी हम संवेदनशील होते हुए आगे और बड़े स्तर पर जन हित मानव कल्याण और बेहतर तरीके से( पर्यावरण संरक्षण) हेतु लगातार प्रयास करते रहेंगे।