सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी को विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षिक प्रो शेखर चंद्र जोशी ने ललित कला अकादमी, नई दिल्ली में लगी हुई नेल पेंटिंग्स प्रदर्शनी को लेकर जानकारी देते हुए सोविनियर भेंट कर ललित कला अकादमी द्वारा दिल्ली में अकादेमी के गैलरी संख्या 8 में 7 सितंबर को लगाई गई एकल प्रदर्शनी की विस्तार से जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसे गौरव की बात कहते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से बधाई दी।
ज्ञातव्य है कि चित्रकार प्रो जोशी की ललित कला अकादेमी, नई दिल्ली में उनके द्वारा नाखून से बने हुए चित्रों की एकल प्रदर्शनी लगी थी। इस प्रदर्शनी में देशभर के कला प्रेमियों, प्रख्यात कलाकारों ने भागीदारी की थी। इस एकल प्रदर्शनी में नाखून और बिना रंग के से बनाये गए महिला का चेहरा,प्रकृति का रहस्य, अंतरिक्ष में राम का संदेश,देवी की आत्मा, एक दूसरे का स्वागत,स्वस्तिक, द्वाराहाट मंदिर,सेल्फी, दुनिया भर को प्रभावित करता हुआ वायरस,गांव की ओर वापसी करते हुए लोग, तपस्या, कल्प वृक्ष, स्मारक,लक्ष्य की ओर,जंगल की आग, शिवलिंग,पुनर्जन्म को लेकर बनाये गए चित्र लगे थे। अध्यात्म, संस्कृति, पुरातत्व, समाज, समसामयिक स्थितियों आदि को दर्शाते हुए प्रो जोशी के चित्रों की प्रदर्शनी से उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। प्रदर्शनी में लगाये हुए चित्रों को सोविनियर रूप में प्रकाशित किया गया है।