पूरे देश में महामारी के बचाव में लगे कोरोना वॉरियर जी जान से अपने काम में लगे हैं। उनका उत्साहवर्धन करने के लिए अलग-अलग जगह लोगों ने सम्मान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने शुरू किये हैं। इसी तरह अल्मोड़ा के नारायण तिवारी देवाल में रामलीला कमेटी के द्वारा कोरोना वॉरियर पुलिस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करने का काम किया गया है। इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है कि इस जंग में लगे लोगों का उत्साह वर्धन करना। कोरोना की जंग में ये सभी वर्कर अपने काम को बखूबी ईमानदारी से निभा रहे हैं। इस कार्यक्रम में एन टी डी चौकी प्रभारी संतोष देवरानी, फायर ब्रिगेड के निरीक्षक गिरीश बिष्ट, महिला थाना कर्मचारी, एन टी डी में तैनात पी आर डी से गीता और पर्यावरण मित्र ललित कुमार बाल्मीकि, आनंद सिंह, राज पाल सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक मेहता के द्वारा किया गया। सम्मान कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सभासद सौरभ वर्मा, एस डी एम कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गौरव पाण्डेय, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन तिवारी, ललित भट्ट, संजय तिवारी, आशुतोष कपूर,  नूर खान, उमेश तिवारी, बब्बर खान आदि लोगों मौजूद रहे।