युवा जन संघर्ष मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने  नगरवासियों ने और व्यापारियों ने एक साथ मिलकर नगर पालिका का घिराव किया और स्पष्ट रुप से नगरपालिका को हिदायत दी की अगर आपके द्वारा पूर्व में जो तालिबान आदेश पारित किया गया  उसे जल्द से जल्द वापस लिया जाए और नगर पालिका द्वारा प्राइवेट गाड़ी उसे 100 रुपए प्रति चक्कर टैक्सी गाड़ियों से ₹300 प्रति चक्कर लिया जा रहा है वह सरासर गलत है इन सभी  गलत आदेशों का मंच के बैनर तले  विरोध किया गया और नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया । इस  ज्ञापन में स्पष्ट रुप से नगरपालिका को हिदायत दी गई कि आप पूर्व की भांति नगर के गेटो को खोले और बाजार में रहने वाले लोगों की प्राइवेट गाड़ियों को पुराने समय के अनुसार आने दिया जाए और उनसे कोई शुल्क वसूला ना जाए और अगर नगर में बहने वाले किसी भी व्यक्ति की तबियत खराब हो जाती है तो उसे उस दिन भी अपने वाहन को अन्दर ले जाने की अनुमति दी जाए मंच के संयोजक मनोज बिष्ट ने कहा कि हमारे नगर बांसी समझदार है और उन्हें पता है कि कैसे अपने नगर को अच्छा रखना है और नगर के बाजार में रहने वाले लोग अपनी गाड़ियों को कभी भी अनावश्यक रुप से बाजार में नहीं  घूमाते हैं। बाजार में व्यक्ति अभी अपनी गाड़ी तब डालता है जब उसका बहुत आवश्यक क्या किसी की तबीयत खराब हो रही हो । मंच के संयोजक मनोज  बिष्ट ने कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा इस तुगलगी फरमान को वापस नहीं लिया गया तो युवा जन संघर्ष मंच सभी समाजिक संगठन व व्यपार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व वरिष्ठ  उप सचिव पदाधिकारी के सभी व्यापारियों को साथ मैं लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी। मंच को सहयोग देने में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश नाथ गोस्वामी  जी ने भी मंच को अपना समर्थन दिया और विश्वास दिलाया कि अगर पालिका द्वारा यह निर्णय वापस नहीं लिए गए तो मंच के साथ उत्तराखंड क्रांति दल इस लड़ाई को लड़ेगी। पालिका धिराओ में पालिका के ईओ व नगर पालिका अध्यक्ष की आंदोलनकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। और मंच ने साफ और स्पष्ट रूप में कह दिया कि अगर नगर वासियों व व्यापारियों की अनदेखी की गई तो युवा जन संघर्ष मंच इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका पुरजोर विरोध करेगा। विरोध करने में आए सभी वक्ताओं ने इस तानाशाह रवैया के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और इसे जल्द से जल्द वापस लेने की अपील की इसमें शामिल हुए श्री राजेंद्र प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल नगर अल्मोड़ा श्री राहुल सिहं बिष्ट वरिष्ठ उप सचिव व्यापार मंडल अल्मोड़ा श्री सुधीर गुप्ता उपाध्यक्ष देव भूमि व्यापार मंडल नगर अल्मोड़ा उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश नाथ गोस्वामी  महेन्द्र सिंह लटवाल अशोक कुमार साह सूरज वाणी हिमांशु साह दीपू लोहनी विनय वर्मा अनुज साह सुमित गुप्ता माणिक पांडे कमल  बिष्ट सुधांशु साह दीपक वर्मा शेखर चंद्र पांडे  नीरज सांगा आशुतोष पवार मनोज साह दिलजोत सिंह शुभम कुमार सलमान असद अहमद परवेज कुरेशी नौशाद अहमद विनय वर्मा शुभम वर्मा आदि लोग शामिल थे।