अल्मोड़ा-आज यूकेडी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास करना ही उत्तराखंड क्रान्ति दल की प्राथमिकता है।क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान एवं राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता में है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के संतुलित विकास के लिए हम लोगों की राय से योजनाएं बनाने पर जोर देंगें।उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां विकासखंडों की संख्या बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि राजधानी का सवाल सबसे महत्वपूर्ण है।यूकेडी गैरसैंण को पहाड़ की आत्मा मानती है।उत्तराखंड राज्य की मांग जिन मुद्दों को लेकर हुई थी उनमें शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख थे।इसे ही पलायन का मुख्य कारण भी माना जाता है।राज्य बनने के बाद भी उत्तराखंड में ना शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आया ना ही स्वास्थ्य व्यवस्था में।उन्होंने कहा कि यूकेडी राज्य में एक सशक्त भू कानून की भी मांग करता है।उन्होंने कहा कि यूकेडी प्रदेश में 53 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।अगर जनता ने अपना आर्शीवाद यूकेडी को दिया तो यूकेडी की मुख्य प्राथमिकता प्रदेश का विकास होगी।प्रैस वार्ता में यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के अलावा केन्द्रीय उपाध्यक्ष किशन मेहता,पार्टी प्रत्याशी भानू प्रकाश जोशी,जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला,जिला महामंत्री दिनेश जोशी,प्रमोद जोशी,गिरीश गोस्वामी उपस्थित रहे।