नगर व्यापार मंडल द्वारा पुन पदभार ग्रहण करने पर स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिलाधिकारी  ने नगर की ऐतिहासिक बाजार के सौंदर्य कर्ण के काम को आगे बढ़ाने की बात कही और सभी व्यापारियों से इसमें सहयोग करने को कहा।

अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने जिलाधिकारी के विकास कार्य की सराहना करते हुए विकास कार्य को पूरी बाजार में बढ़ाने को कहा और पुन आगमन पर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जॉन्न, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, दुग्ध संघ डेरी फेडरेशन के उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, जिला महामंत्री मनीष जोशी, उपाध्यक्ष मुमताज कश्मीरी, भुवन वर्मा, मोहिसन सिदक्की, शहजाद कश्मीरी, बलवंत राणा, दबीर सिद्दकी, जोगिंदर निरंकारी, सुमित साह, दानिश खान, संजय मेहरा, भगवान जोशी, सप्पा भाई,, बिलाल खान, दीपक नायक, मोहसिन भाई आदि व्यापारी उपस्थित थे