सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी  ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र: 2020-21 के  एम.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा हेतु पूर्व से आवंटित 50 सीटों हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया दिनांक:11 फरवरी,2021 को कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया, कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा संपन्न कराई गई प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु पूर्ण वरीयता सूची एवं अन्य सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssju.ac.in पर देखी जा सकती है।

विश्वविद्यालय के *कुलसचिव डॉ. विपिन चंद्र जोशी* ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय में दिनांक: 11 फरवरी,2021 को प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। काउन्सलिंग शुल्क के रूप में  रु 500 (पांच सौ) काउन्सलिंग स्थल पर ही जमा  कराया जाएगा।