भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री आदरणीय बची सिंह रावत जी (बचदा) के निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि स्व बच्ची सिह रावत व्यवहार से बहुत सरल थे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वट व्रक्ष रहे बच्ची सिह रावत रानीखेत विधानसभा से दो बार विधायक, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से 4 बार सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे, उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बच्ची सिह रावत ने पार्टी को अपनी सेवाएं दी उनका जाना समाज व राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई किया जाना सम्भव नही है, उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा ,अंतिम समय मे स्व बच्ची सिह रावत जी का इलाज एम्स ऋषिकेश उपचार चल रहा था, लंबे समय से अस्वस्थ चलने के कारण ‘बचदा’ हमें छोड़कर चले गए।

‘बचदा’ समाज और पार्टी के लिए समर्पित नेता थे। वे पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा, बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, सुभाष पांडे, महेश जीना, जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा,  विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद आगरी,महिपाल बिष्ट, त्रिलोक रावत, कैलाश गुरुरानी, राहुल वोहरा, मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, अमित साह मोनू,दीप्ति सोनकर,किरन पन्त, लीला बोरा, रेखा आर्य, श्वेता अग्रवाल, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, इंदुप्रभा जोशी, माया जोशी, बिना नयाल, धर्मवीर आर्य, हरीश कनवाल, शैलेन्द्र साह, संदीप भोज, कैलाश गौस्वामी, दीपक वर्मा, अजय वर्मा, अर्जुन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।