बागेश्वर- शिवराज सिंह राणाक्षेत्राधिकारी कपकोट द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में जवानों को फिटनेस हेतु योगा/व्यायाम कराया गया।प्रातः काल आयोजित योगा कार्यक्रम में महोदय ने जवांनों को रन/वॉक,पीटी,योग,प्राणायाम, सुक्ष्म व्यायाम के साथ साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। महोदय द्वारा उपस्थित कर्मचारीगणों को नशे से दूर रहने,उचित पौष्टिक आहार लेने,सकारात्मक सोच रखने एवं आगामी विधानसभा चुनावों के रिजल्ट/आगामी होली के पर्व पर ड्यूटी के सम्बंध में आवश्यक दिशा। निर्देश दिये गये।तत्पश्चात महोदय द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में बताया गया।इसी बीच 8 से 10 युवक जो पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं,उन्हें पुलिस में भर्ती होने के लिए कैसे तैयारी करनी है शारीरिक/लिखित परीक्षा संबंधी आवश्यक टिप्स बताए गए।युवकों द्वारा भी भर्ती के संबंध में महोदय से काफी जानकारी प्राप्त की गई साथ ही महोदय का युवकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों को वर्तमान समय में हो रहे साइबर क्राइम व इससे बचाव के संबंध में बताया गया साथ ही साइबर सुरक्षा नंबर 1930,हेल्प लाइन नंबर 112, ट्रैफिक आई एप आदि के संबंध में जानकारी दी गई।