चम्पावत -विधानसभा चम्पावत उप चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग से चंपावत उप निर्वाचन हेतु तैनात सामान्य प्रेक्षक अल्का श्रीवास्तव एवं व्यय प्रेक्षक वीरेद्र सिंह बोहरा ने जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में ईवीएम हेतु रखे गए वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने सिविजिल निर्वाचन कंट्रोल रूम,कॉल सेंटर 1950 व मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित नोडल व प्रभारी अधिकारियों से जानकारी ली गई। इसके उपरांत माननीय प्रेक्षकों द्वारा तहसील चंपावत में बने नामांकन कक्ष पंहुचकर नामांकन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर रिटर्निंग अधिकारी से आवश्यक जानकारी ली गई। तत्पश्चात उन्होंने गौरलचौड़ मैदान स्थिति उप निर्वाचन हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का भी निरीक्षण कर जिलाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का भी जायजा लिया और जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दोनों प्रेक्षकों को उप निर्वाचन हेतु की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों के बारे में जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेद्र सिंह पिंचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा उपजिलाधिकारी बिष्ट,अनिल चन्याल आदि मौजूद रहे।