अल्मोड़ा- आगामी 07 अक्टूबर से आरम्भ शारदीय नवरात्र में दुर्गामहोत्सव आयोजन के लिए नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मां दुर्गा मूर्ति निर्माण का  श्रीगणेश पूजन एंव वैदिक मंत्रों के साथ आरम्भ किया। इस अवसर पर आचार्य पं सतीश जोशी द्वारा यजमान नमित जोशी के हाथों मूर्ति निर्माण पूजन देवकार्य सम्पन्न कराया।

    समिति अध्यक्ष अमित साह मोनू ने बताया कि विगत वर्ष प्रशासन की कोविड गाईडलाईन के अनुसार ही इस वर्ष भी दुर्गामहोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मूर्ति निर्माण आज से प्रारम्भ हो गया हैं। अन्य तैयारियों के लिए सभी पदाधिकारियों एंव सदस्यों को जिम्मेदारी दी जा रही हैं। क्षेत्र के लोगों में दुर्गामहोत्सव आयोजन को लेकर उत्साह हैं।

इस अवसर पर संयोजक त्रिलोचन जोशी, सचिव सुनील कर्नाटक,कोषाध्यक्ष विक्रम साह, दीपक जोशी, पीयूष भट्ट, अभिषेक जोशी, वीरेन्द्र जीना, भावेश पाण्डेय, विनय पाण्डेय , दीपांशु जोशी, मनोज जोशी, चन्द्रशेखर लोहनी , सुधीर कुमार आदि मॊजूद थे।