धर्म निरपेक्ष युवा मंच के गांव चलो अभियान के तहत लोकतांत्रिक चेतना व सरकार की योजनाओं को गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के क्रम में भैसियाछाना ब्लाक के ग्राम सभा दिगोली में बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक ही शिविर के अन्तर्गत पंचायती राज,समाज कल्याण, बाल विकास, श्रम विभाग ,कृषि,उधान इत्यादि से संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया तथा मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया।

मंच संय़ोजक विनय किरौला ने बताया कि विगत लंबे समय से दिगोली क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशानी के साथ साथ जानकारी के अभाव में असमंजस में थी। ग्रामीणों की मांग को मंच द्वारा प्रशासन के सम्मुख रखा गया जिससे त्वरित संज्ञान में लाकर शिविर का आयोजन किया गया।

आगे भी अन्य ग्राम सभाओं में मंच द्वारा विभिन्न विभागों को एक ही छत के नीचे लाकर बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला, दिनेश शर्मा,पवन मुस्यूनी, मयंक पंत,मनीष भाकुनी, महेन्द्र कुमार,कमल कुमार,

आंगनबाड़ी कार्यकत्री गौरा कोहली,साबुली देवी,हीरा देवी,पार्वती देवी,ममता देवी,माया देवी,सरुली देवी, आनन्दी देवी,गीता देवी,परुली देवी,हरीश राम,

ब्लाक भैसियाछाना से सहायक खंड विकास अधिकारी हेम कांडपाल,सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृपाल सिंह बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी कमल किशोर सिंह, रोजगार सेवक महिपाल सिंह,चंदन सिंह मटेला,पूर्व एडीओ पंचायत कृष्ण राम आर्या,ग्राम प्रधान दिगोली नीमा देवी, पूर्व प्रधान दया राम, बी.एस.बिष्ट, भूपाल सिंह नेगीइत्यादि लोग मौजूद रहे।