नवरात्रों की पावन बेला पर 30 सितंबर 2022 की शाम 6:00 बजे जय मां नंदा सुनंदा महिला संस्था अल्मोड़ा के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में किया जा रहा है। संस्था की संचालिका अल्का नज्जौन ने बताया कि कार्यक्रम में माता रानी की चौकी एवं कन्या पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें मुख्य गायिका माया उपाध्याय व उनकी टीम शिरकत करेगी। अल्का नज्जौन ने आम जनमानस से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में पधार कर माता की चौकी की शोभा बढ़ाएं।

  आज यहां अल्मोड़ा में मां नंदा सुनंदा महिला शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संस्था द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 30 सितंबर 2022 को सायंकाल रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में माता की चौकी एवं कन्या पूजन के कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया जिसमें मुख्य आकर्षण झांकी का कार्यक्रम होगा इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक कलाकार श्रीमती माया उपाध्याय द्वारा माता के भजन आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम का समय सायंकाल 6:00 बजे से रखा गया है बैठक में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण पंत सचिव श्रीमती रीता पंत संरक्षिका अल्का नज्जोन कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम बोरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना जोशी उपाध्यक्ष वीनू बेदी मीडिया प्रभारी बिंदु भंडारी उप सचिव हेमा सुपियाल सदस्य सीमा गुसाई श्रीमती लीला चौहान श्रीमती प्रेमा मेर आदि संस्था की महिलाएं उपस्थित रही।