पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा दूसरे चरण में आज पर्यावरण मित्रों के बीच नारायण तेवाड़ी देवाल अल्मोड़ा में उनके घर जाकर सभी महिलाओं व पुरूषों को मास्क व ग्लव्ज प्रदान किये तथा सरकार/जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध भी किया। आज कर्नाटक ने पर्यावरण मित्रों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए उनको इस समाज का सबसे मुख्य घटक बताया

कर्नाटक ने कोविड-19 (कोरोना) संक्रमण से शहर को बचाने हेतु पर्यावरण मित्रों के द्वारा किये जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिये उनको नमन किया। जिसमें सोशियल डिस्टेंसिङ्ग का सम्पूर्ण ध्यान रखा गया।

इस मौके में राजपाल पवार, पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, इंटक जिला अध्यक्ष दीपक मेहता, ग्राम प्रधान प्रभात शैली, उप प्रधान रोहित शैली, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष कपिल मल्होत्रा, हेम जोशी, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष प्रयाग जोशी, आनंद सिंह, दिशांत पवार ललित कुमार, दर्पण पवार, अंकित पवार, प्रकाश मेहता समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।