अल्मोड़ा – क्षेत्र पंचायत समिति ताड़ीखेत की बैठक गुरूवार को क्षेत्र प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार ताड़ीखेत में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र से आये सदस्यगणों द्वारा सदन में अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सदन में विभागवार चर्चा करते हुए सदस्यों द्वारा समस्यायें रखी, जिनका सीघ्र समाधान हेतु  अधिकारियों द्वारा  विभागीय स्तर पर पक्ष रखते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराया। बैठक में विभागों से आए अधिकारियों द्वारा विभागीय जनकल्याण  विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी सदन के माध्यम से सभी सदस्यगणों को अवगत कराया।
                                  बैठक में मुख्यरूप से पेयजल, सड़क, कृषि, औद्योनिकी, स्वास्थ्य, विद्युत से सम्बन्धित समस्यायें प्रमुखता से रखी गयी। बैठक में उपस्थित रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने सदन को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पंचायतें लोकतन्त्र का आधार है। कोरोना काल में विभिन्न विषम परिस्थितियों से निपटने के बाद यह बैठक आयोजित हो रही है जिसमें क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर सुझाव एवं मुद्दे रखे गये है, निश्चित रूप से यह विकासखण्ड विकास के क्षेत्र में6 आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर कायर्य करते हुए इस विकासखण्ड को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाने हेतु कार्य करना होगा।
बैठक में क्षेत्र प्रमुख हीरा सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जो भी मुद्दे व समस्यायें रखी गयी है आगामी बैठक तक सम्बन्धित विभाग इन समस्याओं का समाधान करें। बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा सदन के माध्यम से अनेक प्रस्ताव पारित किये गये जिनमें शासन स्तर पर सन्दर्भित प्रस्तावों के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे ने सदन को अवगत कराया कि शासन स्तपर जिन प्रस्तावों को भेजना जाना है उन्हें शीघ्र भेजा जाय। बैठक में सेवायोजन विभाग की ओर से संचालित संकल्प योजनान्तर्गत जनपद में संचालित स्वरोजगार, आजीविकापरक एवं कौशल विकास से सम्बन्धित योजनाओं एवं विभागीय ग्रामीण स्वरोजगार सम्बन्धित सभी योजनाओं को एक मंच के तहत लाने हेतु जोर दिए जाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए योजना की जानकारी जिला सन्दर्भ व्यक्ति दीपक जोशी द्वारा दी गयी।
                                          बैठक में उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी द्वारा आगामी वर्षाकाल में रोपे जाने वाले औद्योनिकी पौधों के रोपण के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड ताड़ीखेत में कीवी का बेहतर उत्पादन होता है यहॉ पर कीवी के पौधें का रोपण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बागानों को विकसित किये जाने हेतु 50 प्रतिशत राज्य सहायता प्रदान करने के साथ ही औद्योनिकी विकास हेतु प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर पाली हाऊस वितरण किए जा रहे है। बैठक में सर्वसम्मति से चौबटिया में उद्यान निदेशक के स्थायी रूप से तैनात हरने सम्बन्धी प्रस्ताव परित किया गया इसके साथ ही गुणवत्तायुक्त औद्योनिकी बीज उपलब्ध कराये जाने का मामला रखा गया। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा वर्तमान में संचालित किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम से की जानकारी से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समय पर सभी किसानों को किसान सम्मान निधि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में वर्तमान में 35 प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड किसानों द्वारा बनाये गये है उन्होंने कहा कि वर्तमान में शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जा रहे है।
                                       बैठक मंे ग्राम दुनाकोट मंे गत मानसून काल में क्षतिग्रस्त कृषि भूमि की सुरक्षा दीवार बनाये जाने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत भूमि सुधार करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वनाग्नि को रोकने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में विकासखण्ड के विभिन्न गॉवों में पेयजल से सम्बन्धित समस्या से क्षेत्र के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे गॉवों में जहॉ पर पेयजल की समस्या है उन गॉवां में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने चिलियानौला पेयजल पम्पिंग योजना को शीघ्र ही जल संस्थान एवं पेयजल निगम को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। उन्होंन जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बरसात से पूर्व सभी पेयजल टैंकों की सफाई करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला विकास अधिकारी द्वारा मिशन अमृत सरोवर योजना के सम्बन्ध में सदन को जानकारी दी गयी तथा अवगत कराया गया कि कुल 75 अमृत सरोवर बनाये जा रहे है जिससे क्षेत्रवासियों  को लाभ मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मनरेगा से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु माह में प्रत्येक एक दिन प्रत्येक विकासखण्ड में मनरेगा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि दिव्यांगजनों हेतु यू0आई0डी0 कार्ड बनाये जा रहे इस हेतु उन्होंने सभी जनप्रतिनिधयों से सहयोग की अपील की।
                                      बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़कों को पूर्ण किए जाने, क्षतिग्रस्त कलमठों, पैराफिटों, कौजवे की मरम्मत किए जाने सम्बन्धी मामले सदन में रखे गये। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौना-पाखुड़ा में चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की मॉग पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने शीघ्र ही नियुक्ति करने का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य प्रगति पर है उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में विद्युत, शिक्षा, उरेडा, पर्यटन, युवा कल्याण, आपदा प्रबन्धन, सिंचाई आदि विभागों की समीक्षा करते हुए विभिन्न सदस्यों द्वारा सदन के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र की समस्या रखी। इस बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख, सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्यगण व अधिकारी उपस्थित रहे।