महामारी से निपटने के लिए पर्यावरण मित्र कहीं भी पीछे नहीं रह रहे हैं। अपनी जान की परवाह किये बिना ये इस महामारी से लड़ने में लगे हैं। इस समय पूरे देश में कोविड-19 की वजह से लॉक डाउन चल रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन दिन रात इस महामारी से बचाव के लिए लगे हुए हैं और लोगों की हर प्रकार से मदद करने का प्रयास कर रहै हैं। वहीं दूसरी ओर बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस महामारी से अपने स्तर से लोगों व इस कार्य में लगे कोरेना वॉरियर्स को मदद कर उनका उत्साह वर्धन कर रहे हैं। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मंगल बिष्ट व ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी /देवा भाई जो लगातार कोरेना वारियर्स का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। आज उनके द्वारा नगर पालिका परिषद में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के लिए बिस्कुट और साबुन दिए गए। इससे पहले इन्हीं के द्वारा, पर्यावरण मित्रों को मास्क, सैनिटाइजर दिया गया था। नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने इन लोगों के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।