YouTube player

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में बैठकी होली का आयोजन कई दिन पूर्व में ही हो गया था जिसमे लोगों ने अपने सुरों से होली के रंगों का परिचय देना होली गायन शुरू कर दिया था। आज महिला दिवस पर नंदा देवी प्रांगण में मां नंदा महिला समिति ने महिलाओं की ओर से होली गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी को टीका लगे और कुमाऊनी टोपी पहनाकर किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गंगा पांडे, लता कांडपाल, प्रियंका भट्ट, अल्का पांडे, भगवती मटेला, बिमला बोरा को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में, तुम विध्न हरो महाराज होलिन के दिन में.. पीपल पतिया झलके झालर, नाचे मोर पिया घर ऐरौछौ.., शिवशंकर खेलत है होली, हां-हां साथ लिए गोरा-गोरी, तुम सुख सोहे रंग महल में, अब कैसे खेलें होली लला आदि होली गीतों से पूरा माहौल रंग बिरंगा हो गया।  कार्यक्रम में मां नंदा महिला समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव विद्या बिष्ट, व्यवस्थापक गीता मेहरा, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, लक्की वर्मा, गीता आर्या, किरन साह, सुधा पंत, प्रेमा बिष्ट, सोनिया कर्नाटक, मोहनी कनवाल, गीता पांडे, दीपा भंडारी, हरिता नेगी, गीता बिष्ट, गंगा पांडे, राधा राजपुत आदि मौजूद रहे। संचालन गीता मेहरा के द्वारा किया गया।