अल्मोड़ा(द्वाराहाट) – विशेष कार्याधिकारी कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तराखंड शासन, ललित मोहन आर्य द्वारा विकासखंड द्वाराहाट में भ्रमण एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विकासखंड के प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उन्होंने संवाद किया। संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से क्षेत्र एवं विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही बिपिन चंद्र त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट का भ्रमण किया गया । जिसमें उन्होंने निदेशक विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से संपर्क कर कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विकासखंड द्वाराहाट में स्थित ग्राम पंचायत नायल (दुधौली) का क्षेत्रीय भ्रमण किया जिसमें क्षेत्र की जनता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया साथ ही ग्राम पंचायत की विभिन्न मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली गई।