अल्मोडा़-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् वर्तमान विधायक जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा के ग्राम पंचायत खौड़ी में एक बैठक आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।विधायक कुंजवाल ने पैदल चलकर दूरस्थ तल्ली खौड़ी में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किये गये स्वागत के लिए समस्त ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर कुंजवाल ने निर्माणाधीन चलमोड़ीगड़ा कलौटी मोटर मार्ग के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा,ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश भट्ट,दिनेश जोशी,हरीराम, मोहनराम,प्रधान प्रकाश जी,पूर्व प्रधान धन सिंह जीना,राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी,सतीश पन्त,कैप्टन रमेश चन्द्रा,ईश्वरी प्रसाद,भूपाल सिंह,शम्भु प्रसाद,मनोरथ भट्ट, भुवनदत्त,किशनसिंह बिष्ट,खीमराम,गणेश राम,महेश प्रसाद, किशनराम,किशोरीराम आदि उपस्थित रहे।सभा का संचालन पूर्व प्रधान कैलाश भट्ट ने किया।