अल्मोड़ा-विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच बड़ा मुकाबला रहा।चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों ने पानी की तरह करोड़ों रुपए बहाये।ज्ञात हो कि 12 फरवरी तक चुनाव आयोग को दिए गए खर्चे में प्रत्याशियों ने चुनाव में दो करोड़ 40 लाख 99 हजार 981 खर्च किया। चुनाव आयोग के मुताबिक 12 फरवरी तक कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल ने सर्वाधिक 33 लाख 23 हजार 206 रुपये,कांग्रेस के रणजीत सिंह रावत ने सबसे कम 12 लाख 8 हजार 983 रुपए खर्च किए।इसके अलावा कांग्रेस के मदन सिंह बिष्ट ने 25 लाख 34 हजार 958 रूपये,करन मेहरा ने 21 लाख 44 हजार 991रूपये,राजेंद्र बाराकोटी ने 19 लाख 7 हजार 380 रूपये,भाजपा के कैलाश शर्मा ने 18 लाख 41हजार 293 रूपये,कांग्रेस के मनोज तिवारी ने 16 लाख 96 हजार 45 रूपये खर्च किए।जबकि भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा ने 28 लाख 4 हजार 12 रुपए,भाजपा के अनिल शाही ने 27 लाख 61 हजार 291रूपये,रेखा आर्य ने 25 लाख 31 हजार 736 रूपये,महेश जीना ने 18 लाख 1 हजार 538 रूपये,प्रमोद नैनवाल ने 17 लाख 96 हजार 286 रुपए चुनाव खर्च में खर्च किये। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को अपने चुनाव खर्च का पूरा ब्यौरा चुनाव आयोग को देना होता है।जिला स्तर पर दूसरी समीक्षा जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में की जाती है। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों ने जिस काम के लिए कितना और कब खर्च किया इसका ब्यौरा चुनाव आयोग के पास होता है।अन्य प्रत्याशियों का खर्चा 2 से 10 लाख के बीच रहा जिसमें भूपाल सिंह 1 लाख 18 हजार 700,नवीन चंद्र जोशी 19 हजार 400, प्रकाश चन्द्र (आप) 8 लाख 53 हजार 420, प्रमोद कुमार (पीपीआईडी) 1 लाख 30 हजार 750, राजेन्द्र सिंह 2 लाख 28 हजार 400, गणेश चन्द्र (सपा),पुष्पेश त्रिपाठी (यूकेडी)18 लाख 32 हजार 900,आनंद बल्लभ बीएसपी 1 लाख 45 हजार 500, भोले शंकर आर्य (बीएसपी) 37 हजार 565, जगदीश चन्द्र (उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी) 95340, भूपेंद्र सिंह (सपा)75,500, राकेश नाथ (यूकेडी) 1 लाख 39 हजार 700, सुरेश बिष्ट (आप) 5 लाख 54 हजार 3, ललित मोहन सिंह 2 लाख 2 हजार 100, सुरेंद्र सिंह 92 हजार 700, तुला सिंह (यूकेड़ी) 1 लाख 83 हजार680, नंदन सिंह बिष्ट (आप) 10 लाख 73 हजार532, रेखा (सपा) 1 लाख 27 हजार540, करगेती (निर्दलीय)1 लाख 26 हजार575, बलवंत आर्य (सपा) 1लाख 93 हजार 980, हरीश चंद्र आर्य (आप) 6 लाख 32 हजार 250, मधुबाला 73 हजार280, दिनेश चंद्र 1 लाख 59 हजार 790, गोविंद लाल 3 लाख 94 हजार 951, अमित जोशी (आप) 7 लाख 99 हजार 890, भानु प्रकाश जोशी (यूकेड़ी) 5 लाख 20 हजार420, अर्जुन सिंह भाकुनी (सपा) 1लाख 22हजार 660, गोपाल राम (उपपा) 1 लाख 63 हजार 530, विनय किरौला 11 लाख 81 हजार 960, अशोक कुमार (बीएसपी) 62 हजार250, विनोद चंद्र तिवारी 30700, नारायण राम (बीएसपी) 1 लाख 22 हजार, तारा दत्त पांडेय (आप) 3 लाख 61 हजार821, नारायण राम (उपपा) 11 हजार 160, मनीष सिंह नेगी (यूकेडी) 29 हजार 145, रमेश सनवाल (सपा) 13 हजार 650 रुपये खर्च किए हैं।