वैश्विक महामारी के इस दौर में स्वच्छता एक बड़े हथियार का अभिन्न हिस्सा है, ऐसे में हमें नहीं भूलना चाहिए कि पर्यावरण मित्रों का सहयोग इस संदर्भ में सभी लोगों के लिए अभूतपूर्व है और यदि देखा भी जाए तो अपने कार्य के दौरान पर्यावरण मित्रों को जिन आवश्यक चीजों की जरूरत होती है वह उन तक पहुंचाना  हमारा कर्तव्य है पर्यावरण मित्रों के सहयोग को अनदेखा ना किया जाए, यह कहना है पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक का।

  बिट्टू कर्नाटक ने पर्यावरण मित्रों की कॉलोनी में जाकर प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य को ग्लव्स और मास्क वितरित किए। जिससे पर्यावरण मित्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया। पर्यावरण मित्रों का खुद का यह कहना था कि अपने कार्य के दौरान उन्हें मास्क और ग्लव्स की आवश्यकता होती है ऐसे में उन्होंने कर्नाटक को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

  देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री  राजपाल का कहना है कि अभी तक अल्मोड़ा में किसी भी राजनैतिक पार्टी अथवा किसी भी बुद्धिजीवी व्यक्ति द्वारा सफाई कर्मचारियों की बस्ती में इस तरह की कोई सहायता नहीं दी गई है। उन्होंने वाल्मीकि समाज की ओर से कर्नाटक को बधाई प्रेषित की।

कार्यक्रम में पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, उप ग्राम प्रधान शैल रोहित शैली, हेम जोशी, प्रयाग जोशी समेत पाताल देवी पर्यावरण मित्र कॉलोनी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।