अल्मोड़ा। कोविड-19( कोरोना संक्रमण) से बचाव एवं जन जागृति अभियान के तहत पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक अपने साथी एवं सहयोगियों के साथ अल्मोड़ा नगर एवं खास पर्जा में अनेक क्षेत्रों के नागरिकों को मास्क वितरित किए। इस अवसर पर कर्नाटक ने सरकार एवं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया, जहां पूर्व मंत्री कर्नाटक ने मास्क वितरित कर क्षेत्र वासियों को कोरोना संक्रमण के लिए जागरूक किया, वहीं क्षेत्र वासियों ने इस जंग में मिलकर लड़ने के संकल्प को दोहराया। कर्नाटक ने हस्त निर्मित वॉशेबल मास्क उपलब्ध कराकर लोगों को स्वस्थ रहने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष प्रयाग जोशी, पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी, राकेश सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह मेहरा, रोहित शैली, हृदयेश तिवारी आदि साथी मौजूद रहे।