कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से बृहद स्तर पर पौध रोपण कार्य किया गया। इस मुहिम में शामिल हुए कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की सम्मानित पदाधिकारी मंजू बिष्ट (अध्यक्ष) वंदना भंडारी( महासचिव) कमल कुमार बिष्ट (मुख्य संरक्षक) सम्मानित सदस्य गीता बिष्ट, भूपेंद्र सिंह , कुमारी रिदियांक्षी बिष्ट, दया देवी, मोहन सिंह, कुमारी अवनि बिष्ट, अनंत बिष्ट, निरंजना पांडे,( संरक्षक) आदि मौजूद रहे।

(अवनि वन) नैनी कुमस्याल ग्राम गर निकट सरकार की आली अल्मोड़ा मे वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें देवदार अमरूद बांज मोरपंखी आंवला, उतीश, भीमल, मुख्य रूप से शामिल हैं ।

कुमारी ज्योति सतवाल( संयोजक) ने अपनी ओर से सभी कार्यकर्त्ता और पदाधिकारियों को आभार व्यक्त (प्रेषित) किया। और बेहतर तरीके से कार्य करने पर संतोष व्यक्त किया। आज की नित्तंत आवश्कता है। जागरूक होना और बेहतर तरीके से प्रयास कर पर्यावरण संरक्षण,समाज हित, मानव कल्याण ही सर्वोपरी होना चाहिए।इस पर जोर दिया है। श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव ने बताया है कि  इस दौरान(अभी) अनूकूल और बेहतर माहौल है । और साथ साथ बारिश भी पौध रोपण हेतु  लाभदायक सिद्ध होता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत,  लगन,भक्ति,गाइडेंस में लोगों को जागरुक कर ज्यादा से ज्यादा आम आदमी को साथ लेकर संवेदनशील होते हुए बड़े स्तर पर पौध रोपण किया जा सकता है।और करना ही होगा। जल , जमीन,जंगल और बेहतर जीवन के लिए पौध रोपण और सरंक्षण  बहुत ही जरुरी है।