राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा  ने अल्मोड़ा पहुंच कर  कल्याण पुनर्वास गृह, राजकीय बाल किशोरी गृह, शिशु बाल गृह का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल किशोरी गृह में रह रही किशोरियों द्वारा बनायी गयी चित्रकला, ऐंपण एवं सिलाई मशीन द्वारा निर्मित स्वेटर, टोपी, मोजे आदि का अवलोकन किया और उनके द्वारा जो सामान बनाया गया है उसकी प्रशंसा की और सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने वहां निवास कर रही किशोरियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपने समय का सदुपयोग करें ताकि भविष्य में वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से विभाग में किशोरियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाए।

पिछले 12 सालों से संस्था में कार्यरत महिला संविदा कर्मचारियो के नियमितिकरण के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें  कोई जानकारी नहीं हैं क्योंकि निरिक्षण के दौरान किसी ने भी इस संबंध में नहीं बताया। अब इस बारे में संज्ञान लिया जायेगा। इससे साफ जाहिर होता है कि जनपद अल्मोड़ा में महिला कल्याण विभाग के अधिकारी वर्ग कितना स्वार्थी वह असंवेदनशील है। वर्तमान में इन संस्थाओं में पिछले 12 सालों से कार्यरत महिला संविदा कर्मीयों के नियमितीकरण के बारे में क्या विभाग के अधिकारियों को पता नहीं है। इससे इन अधिकारियों के संवेदनहीनता का पता चलता है।