भाजपा के कार्यकर्ता, कैलाश शर्मा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जोर शोर से प्रचार कार्य में लग गए हैं। समर्थकों ने कैलाश के लिए कोसी, महत गांव, देवस्थल के आस पास घर घर जा के समर्थन मांगा।

कार्यकर्ताओं ने जनता से भाजपा के पक्ष में 14 फरवरी को वोट देने की अपील की। भ्रमण कार्यक्रम में राहुल वोहरा, विनीत बिष्ट, भैरव गोस्वामी, अमित साह (मोनू), गोकुल मेहता ( वरिष्ठ कार्यकर्ता), सुनील गोस्वामी, अरुण भट्ट, सलमान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।