अल्मोड़ा ओमालय धार की तूनी में लता पंत के घर में आयोजित होलिकोत्सव में चुनाव के बाद भाजपा कांग्रेस की महिलाएं एक साथ होली के गायन में नजर आई। होली की विशेषता ही यही है कि इसमें लोग अपने सभी राग द्वेष मिटाकर होली मनाते हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं के होली के गीतों ने पूरे कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। महिलाओं के द्वारा ऐतिहासिक कुमाउँनी होली के गीतों के सुरों से माहौल होलीमय किया गया। महिलाओं ने कई स्वांग के साथ होली में रंग भरे। महिलाओं की गायन होली का अपना ही अनोखा अंदाज यहाँ नजर आता हैं।

कार्यक्रम में प्रतिभा पन्त, किरन पंत भाजपा प्रदेश मंत्री, ममता मिश्रा, भावना पंत, दीपा जोशी, मोनिका तिवारी, आशा भोज, जानकी बिष्ट, मीता पांडे, विभा पांडे, संगीता भटट, मंमता वलदिया, कुमकुम पांडे आदि महिलाएं मौजूद रही। होली का रंग ऐसा चढ़ता है की ना इसमे कोई पार्टी होती है और ना कोई द्वेष बस होता है तो प्यार और खुशिया।