देशभर में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व का अपना ही अनोखा अंदाज है। इसी तरह प्रसिद्ध सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का दशहरा पूरे धूमधाम से मनाया गया। यहाँ रावण परिवार के 22 विशालकाय पुतलों का जुलुस लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा।

अलग अलग मोहल्लों में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए इन पुतलों को देखने के लिए हजारों संख्या में भारी भीड़ उमड़ी । इन पुतलों को शहरभर में घुमाने के बाद देर रात अल्मोड़ा स्टेडियम में जलाया गया।

रावण परिवार के सदस्यों में रावण, अहिरावण, मेघनाथ, ताड़िका, कालकेतु, सुबाहु, देवांतक, नरांतक, मरीच, दूषण, अक्षय कुमार, अतिकाय, लवणासुर, विक्रासुर, कुम्भ, कुंड, कंकासुर, बीरत, सुक्र, प्रहस्त, मकराक्ष, कालकेतु समेत रावण परिवार के इस बार 22 पुतले बनाये गए हैं।

दशहरा महोत्सव समिति ने सर्वप्रथम वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी जी के द्वारा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। तो रात्रि कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा के द्वारा किया गया। दशहरा महोत्सव में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, आनंद सिंह बगड़वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, गीता मेहरा, मीना भेसोड़ा, प्रसिद्ध रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, लता बोरा, डॉक्टर जी सी दुर्गापाल के साथ दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, मुख्य संयोजक कैलाश गुरुरानी, सचिव मनोज सनवाल, संरक्षक विनोद वैष्णव, सह संयोजक मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, हरीश कनवाल, मीडिया प्रभारी दीप जोशी, उपाध्यक्ष किशन लाल, सलमान अंसारी, हर्षित टम्टा, आशीष, पीयूष कुमार, रमेश लाल, दीपक वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सभासद राजेंद्र तिवारी, सभासद अमित साह, संजय अग्रवाल, सचिन टम्टा,मनोज वर्मा, अख्तर हुसैन आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहे।