सर्वदलीय महिला संस्था द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमे होली के पारंपरिक गीतों का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी सहित  सर्व दलीय महिला संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

नंदा देवी के प्रागण में सर्वदलीय महिला संस्था अल्मोड़ा द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था की व्यवस्थापक गीता मेहरा ने इस होली मिलन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा रघुनाथ सिंह चौहान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया कि उनके प्रयासों से ही यह होली मिलन समारोह आज यहां आयोजित किया गया और आगामी वर्षो में संस्था द्वारा होली मिलन का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने आर्थिक सहयोग देने वाले सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया इसके लिए संस्था उनकी आभारी है। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक मंचों द्वारा होली गायन व झोड़ा, चाचरी आदि सहित अपनी अपनी प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया। जिसने उपस्थित लोगों का खूब मंनोरजन किया। इन सांस्कृतिक मंचों में जैनेंद्र लोक कला सांस्कृतिक मंच, विहान सामाजिक मंच, रैलापाली, सरसों, जाखन देवी मल्ला गल्ली, जौहार कालोनी खत्याड़ी, मां दुर्गा शक्ति न्यू कालोनी खत्याड़ी की सांस्कृतिक टीमों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि होली हमारी पांरपरिक सांस्कृतिक विरासत है जिसे हर साल होली समाप्त होने के बाद यह होली मिलन कार्यक्रम मनाया जाता था। परंतु इस समय कोरोना काल को देखते हुवे प्रशासन की ओर से यह होली मिलन कार्यक्रम नहीं किया गया। मैं सर्वदलीय महिला संस्था के सभी आयोजकों को इसके लिए धन्यवाद देता कि उन्होंने इस पंरपरा को आगे बढ़ाते हुवे इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रमों के आयोजकों व संस्था के सभी सदस्यों व क्षेत्र की सभी जनता को होली की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सभी लोगों को होली की बधाई देते हुवे सर्वदलीय संस्था की सभी सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर गोविंद पिलखवाल नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पीताबंर पाण्डे, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पूरन रौतेला, भाजपा के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी के अलावा महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील शाह के अलावा धमेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी व मंदिर समिति के सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल के अलावा अर्जुन बिष्ट, राधिका जोशी आदि कई लोग मौजूद थे।

सर्वदलीय महिला संस्था के अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, कोषाध्यक्ष बिमला बोरा, व्यवस्थापक गीता महेरा, सचिव विद्या बिष्ट, उप​सचिव लक्की वर्मा, सदस्य किरन शाह सोनिया कर्नाटक, गीता आर्या, सुधा पंत, मोहनी कनवाल, प्रेमा बिष्ट, किरन पंत उपस्थित थे।