सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में हिंदी विभाग के सेवानिवृत्त आचार्य स्व. श्री (प्रो.) शेर सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर स्मरण किया गया।
हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय बिष्ट रचनाधर्मी थे। उन्होंने साहित्य को लेकर उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी दर्जनों रचनाएं प्रकाशित हुई हैं जो हिंदी कुमाउनी साहित्य को समृद्ध करता है। हिंदी विभाग उन्हें भावपूर्ण स्मरण करता है।
इस अवसर पर डॉ. प्रीति आर्या ने स्वर्गीय प्रो शेर सिंह बिष्ट जी का योगदान स्मरणीय है। डॉ.गीता खोलिया ने कहा कि लेखन के लिए उन्होंने प्रेरित किया।डॉ ममता पंत ने कहा कि स्व. प्रो.बिष्ट के प्रति हमारा श्रद्धाभाव हमेशा बना रहेगा।
इस अवसर पर विभाग के डॉ.तेजपाल सिंह, डॉ. बचन लाल, डॉ. ललित जोशी,डॉ. आशा शैली, डॉ. प्रतिमा, डॉ. लता आर्य उपस्थित थे।