अल्मोड़ा-अल्मोड़ा निवासी गोपाल चौहान को कांंग्रेस संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड कांंग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।विदित हो कि श्री चौहान 1980 से कांंग्रेस से जुड़े हैं तथा लगातार संगठन के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं।2021से वे कांंग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद अपने दायित्व का निर्वहन कर रहें हैं।अक्टूबर 2021 में उन्हें जागेश्वर का प्रभारी भी नियुक्त किया गया जिसपर उन्होंने 90% बूथ कमेटी एवं 85% सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा किया।श्री चौहान की लगातार संगठन में सक्रियता को देखते हुए कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें कांंग्रेस प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।गोपाल चौहान के प्रदेश सचिव बनने पर जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।