क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु एस0आई0एस0 इण्डिया लि0 देहरादून की ओर से सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर की भर्ती विकासखण्ड स्तर पर कैम्प लगाकर एस0आई0एस0 के मापदण्डों के अनुसार की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त भर्ती मेले में चयन हेतु पुरूष अभ्यर्थी ही पात्र है। चयनित अभ्यर्थी को रू0 10500 जमा करने होंगे। जिसमें उन्हें केन्टीन एवं यूनिफार्म बॉडिंग एवं लॉजिंग आदि सुविधा अनुमन्य होगी। प्रतिभागियों को कम्पनी का प्रोस्पैक्टस जिसकी कीमत 350 रू0 है अपनी स्वेच्छा से ही क्रय कर सकते है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष है, ऊचाई 168-170 सेमी0 तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं पास/12वीं पास है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियॉ लाना सुनिश्चित करेंगे इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
                       उन्होंने बताया कि यह भर्ती मेले दिनॉंक 07 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय हवालबाग, दिनॉंक 08 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय द्वाराहाट, दिनॉंक 09 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय चौखुटिया, दिनॉंक 11 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय भिकियासैंण, दिनॉंक 12 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय सल्ट, दिनॉंक 13 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय स्याल्दे, दिनॉंक 15 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय ताड़ीखेत, दिनॉंक 16 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय ताकुला, दिनॉंक 18 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय धौलादेवी, दिनॉंक 19 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय भैसियाछाना, दिनॉंक 20 अपै्रल, 2022 को प्रातः 10ः30 बजे खण्ड विकास कार्यालय लमगड़ा में आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु 9917529293, 7456026599 एवं 8318020726 पर सम्पर्क कर सकते है।