कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने डाग, जाख, खटोली, नगचूला, सौखती, मिझोड़ा, ढ़ेगामोहन, कोलगाँव, लुहेडा, हरड़ा, मिझोली, नेवलगाँव, नैल, बौड़, अजोली, काँठ, तड़म भोनखाल, तोल्यो  गाँवो का भ्रमण किया। जाख गाँव में  कान्ति बल्लभ ढौंडियाल, नन्दन सिंह रावत, खुशाल सिंह ,आनन्द सिंह, मनोज सिंह अपने समर्थकों के साँथ बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। खटोली से राधा देवी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं। विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष करन मेहरा ने कहा जनसंपर्क में गंगा पंचोली को भारी जन समर्थन मिल रहा है ।महंगाई, बेरोज़गारी, पलायन, ख़स्ताहाल सड़कों, बदहाल स्वास्थ व  शिक्षा व्यवस्थाओं से त्रस्त जनता कांग्रेस के पक्ष में है। महिलाओं व युवाओं का सल्ट के विकास के लिये पूरी तरह से गंगा पंचोली को समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस भारी मतों से इस उपचुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरीता आर्या ने कहा इस बार सल्ट की जनता ने फ़ैसला ले लिया है किसी भी भारी व्यक्ति व भाजपा के भेहकावे ना आकर वो अपने सल्ट का विकास स्वयं करेंगे और कांग्रेस की क्षेत्रीय प्रत्याशी गंगा पंचोली को जिताकर सल्ट के विकास में अपना योगदान करेंगे।  भ्रमण में विधायक करण मेहरा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे