अल्मोड़ा-देश को सर्वप्रथम जय हिंद का नारा देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की जयंती 24 फरवरी को राम सिंह धौनी ट्रस्ट द्वारा यहां सिकुड़ा बैंड तिराहे में धूमधाम से मनाई जायेगी।सुबह 8.30 बजे से कार्यक्रम होंगे।ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र नेगी ने बताया कि सर्वप्रथम बलढौटी स्थित कुष्ठ निवारण केंद्र में रोगियों को मिष्ठान तथा फल वितरण किया जायेगा।इसके बाद स्व० राम सिंह धौनी स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।उन्होंने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों तथा क्षेत्र की सभ्रांत जनता से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।