ताड़ीखेत ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोविड काल में निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करने हेतु कोरोना योद्धा सम्मान के रूप में क्षेत्र की आशा कार्यकर्त्ता बहनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पन्त द्वारा आशा बहनों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में ताड़ीखेत के पूर्व मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश राम,दिनेश जोशी,पंचम सिंह रौतेला,गिरीश पाण्डेय आदि कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे।