भाकृअनुप-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी, यूपी, भारत में 15-17 जून 2022 को आयोजित सब्जी फसलों पर अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना की 40वीं समूह बैठक में राष्ट्रीय स्तर की प्रथम पूणर् छिलके सहित खाने योग्य सब्जी मटर प्रविष्टि वीपीएसपी 906-1 को जोन 4 (उत्तर भारतीय मैदानी क्षेत्र -उतर प्रदेश, बिहार, एवं पंजाब) के लिए जारी और अधिसूचित किये जाने हेतु चिन्हित किया गया। इस प्रविष्टि की सम्पूणर् फली खाने योग्य होती है जिन्हें कोमल अवस्था में ही दाने बनते समय तोड़ा जाता है। इसकी औसत हरी फली उपज 125-175 कु प्रति हैक्टेयर आंकी गयी है। यह उत्पादन और गुणवत्ता के मामले में विशेष रूप से ठंडी जलवायु हेतु उपयुक्त प्रजाति है। इस प्रजाति की खेती से उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों के बाजार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आशा है कि इस प्रजाति से पवर्तीय क्षेत्र के किसानों की आथिर्क स्थिति में भी सुदृढ़ हो सकती है।