दिल्ली। देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। बताते चलें कि 10 अगस्त 2022 को जिम में कसरत करते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था।