प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत सुव्यवस्थित यातायात व जनमानस की सुविधाओं के लिए *अल्मोड़ा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है*।

दिनांक- 22.10.2022 से 24.10.2022 तक अल्मोड़ा शहर का यातायात व्यवस्था हेतु रुट प्लान निम्नवत रहेगा-
*1-* शहर में प्रवेश करने वाले समस्त भारी माल वाहन प्रातः 11.00 बजे तक करबला तिराहे से शिखर की ओर प्रवेश कर सकेंगे, समय प्रातः 11.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक सभी भारी माल वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
*2-* हल्द्वानी से अन्य जनपद बागेश्वर, पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी माल वाहन बेस तिराहे से कर्नाटक खोला, पाण्डेखोला होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे।
*3-* लक्ष्मेश्वर से शहर (शिखर) व टैक्सी स्टैण्ड से करबला की ओर आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों का समय प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
*4-* रविवार दिनांक 23.10.2022 को माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर तक वन-वे व्यवस्था समय प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक रहेगी ।
*5-* एल0 आर0 शाह रोड़ पर फायर स्टेशन से शिखर की ओर आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों का प्रवेश समय दोपहर 01.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक वर्जित रहेगा।
*6-* शिखर तिराहे से एनटीडी की ओर वन वे प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।
*7-* बाजार में लोडिंग/अनलोडिंग करने वाले सभी मालवाहक वाहन (शिखर को छोड़कर) समय प्रातः 11.00 बजे तक अपना सामान लोड/अनलोड कर सकेंगे, समय 11.00 बजे के बाद माल वाहनों की लोड़िग/ अनलोडिंग नही की जायेगी।
*8-* समय प्रातः 11.00 बजे के बाद अल्मोड़ा बाजार को आने वाले भारी माल वाहनो को लोधिया बैरियर पर ही रोक दिया जायेगा। जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ की तरफ को जाने वाले भारी माल वाहन बेस तिराहे से, कर्नाटकखोला, पाण्डेखोला होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।
*नोट-* माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर तक वन-वे व्यवस्था समय प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक रहेगी ।