जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की चुनाव समिति के द्वारा जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के कक्षा में चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट केवल सती की अध्यक्षता में रानीखेत के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा लोकसभा के सांसद बच्ची सिंह रावत (बचदा) की आकस्मिक मृत्यु पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सती ने कहा कि बच्ची सिंह रावत ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय शोबन सिंह जीना के साथ उनके जूनियर के रूप में भी कार्य किया था वे शुरू से अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के भी सदस्य रहे। बच्ची सिंह रावत उत्तर प्रदेश विधानसभा के भी सदस्य रहे तथा उत्तर प्रदेश में राजस्व राज्य मंत्री भी रहे।

 बच्ची सिंह रावत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका जीवन सादगी पूर्ण था उनके आकस्मिक निधन से अपूर्णिया क्षति हुई है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

 शोक सभा में चुनावी समिति के अध्यक्ष केवल सती, चुनाव समिति के सदस्य एडवोकेट जगदीश तिवारी, एडवोकेट गोकुल जोशी, एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट, एडवोकेट चंद्रशेखर कपकोटी, एडवोकेट नारायण राम, बार के पूर्व अध्यक्ष महेश परिहार, पूर्व उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व सचिव भूपेंद्र सिंह मियान, विनोद लोहनी, विनोद जोशी, प्रताप सिंह, भुवन पांडे, गोविंद लाल वर्मा, भावना जोशी, जीवन चंद, मनोज जोशी, हरीश लोहनी, कमलेश आर्य, नवीन जोशी, गोधन सिंह बिष्ट, देवी दत्त शर्मा, देवी दत्त त्रिपाठी, चंदन बगड़वाल, रविंद्र सिंह बिष्ट, नवज किशोर, के एस पांडे, सुनीता पांडे, गोपाल साह, कविंद्र पंत आदि उपस्थित रहे।