*उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति मे रजिस्ट्रेशन की जानकारी भी दी गई*

*थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट* द्वारा ग्राम नट्टागुल्ली में ग्रामीण महिलाओं को *साईबर अपराधों, महिला सम्बन्धित अपराधो उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एवं विभिन्न टॉल फ्री नम्बरो* की जानकारी दी गयी तथा नशे के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम के उपाय बताकर जागरुक किया गया।
उत्तराखण्ड पुलिस एप की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके मोबाईल फोन में *उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया* को समझा कर रजिस्ट्रेशन कराया गया।