अल्मोड़ा– जनपद के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन के माध्यम से गरीब, मजदूरों को भोजन के लिए सूखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आज उप राजस्व निरीक्षक निखिल कुमार त्यागी द्वारा नगर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं संयोजक अल्मोड़ा जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी के सहयोग से क्षेत्र में रह रहे स्थानीय गरीब महिलाओं, बुजुर्गों, नेपाली एंव बिहारी मजदूरों और महिलाओं को विभिन्न स्थानों कर्नाटक खोला, पाण्डेखोला, लक्ष्मेश्वर, धार की तूनी, पातालदेवी एवं रानीधारा क्षेत्र में 80 भोजन किट से ज्यादा वितरित की। इस अवसर पर सत्यपथ न्यूज की टीम के समक्ष प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।