केंद्र सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान 22 अप्रैल से 30 नवंबर 2021 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र मटेला, अल्मोड़ा के डॉ राजेश कुमार द्वारा कृषकों को दूरभाष,व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के माध्यम से प्रगतिशील कास्तकार एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता कर कृषकों को जागरूक किया जा रहा है। जल शक्ति अभियान के तहत वर्षा जल को संरक्षित कर हम अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। वर्षा जल को किस प्रकार संरक्षित किया जाए उसके बारे में भी डॉ कुमार द्वारा कृषकों को विस्तार से बताया जा रहा है सूक्ष्म सिंचाई पद्धति, छोटे-छोटे टैंक का निर्माण, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग आदि तक तकनीकीयो  के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है एवं संरक्षित जल को किस प्रकार हम अपनी कृषि में प्रयोग करें जिससे हमें अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त हो पर्वतीय क्षेत्रों की अधिकतर कृषि वर्षा आधारित है। इसलिए पर्वतीय क्षेत्रों में जल संरक्षण बहुत ही आवश्यक हो जाता है। वर्षा जल का प्रयोग खेती के साथ-साथ पशुओं के लिए एवं दैनिक कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके साथ साथ 20 मई 2021 को विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर भी डॉ राजेश कुमार द्वारा किसानों को मधुमक्खी पालन से होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। मधुमक्खी पालन में प्रयोग होने वाले बॉक्स कहां से मिलेंगे मधुमक्खी कॉलोनी कहां से मिलेगी इन सब के बारे में भी बताया गया मधुमक्खी से होने वाले लाभ के बारे में भी बहुत सारी जानकारियां दी गई इसी के साथ उत्तराखंड सरकार द्वारा भी स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में हर न्याय पंचायत स्तर पर मधु ग्राम योजना के बारे में भी बताया कोरोनावायरस के दृष्टिगत रखते हुए उक्त सभी कार्य दूरभाष पर व्हाट्सएप ग्रुप एवं व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के द्वारा संपादित किए जा रहे हैं। डॉ राजेश कुमार द्वारा कृषि संबंधी जानकारियों के अतिरिक्त आम जनमानस को कोरोना काल में किस तरह अपने आप को सुरक्षित रख सकें के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। ऑनलाइन वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए लिए भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं और कोई समस्या आने पर उनकी सहायता भी कर रहे हैं। लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों में कम से कम जाने, मास्क आवश्यक रूप से पहनने, हाथ को बार-बार सेनीटाइज करते रहने आदि के बारे में भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।