भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी अल्मोड़ा में हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का 13/01/2023 को अल्मोड़ा प्रवास व बैठक का कार्यक्रम तय है। बैठक में जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा द्वारा जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी। बैठक में प्रत्येक शक्ति केंद्र के संयोजक, मंडल के पदाधिकारी, जिला पदाधिकरी, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकरी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकरी व पूर्व विधायक , वर्तमान विधायक ,कैबिनेट मंत्री, सासंद भी उपस्थित रहेगें। बैठक में जिलाअध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ,पूर्व दर्जा मंत्री व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, उपाध्यक्ष आनंद सिंह डंगवाल, कैलाश गुरुरानी प्रकाश भट्ट, महेश बिष्ट, महेश महिपाल बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद , जिला मंत्री संजय डालाकोटी,गोपाल बिष्ट, कन्नू साह ,जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट,जगत भट्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।