जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रेट में विपिन चन्द्र त्रिपाठी कुमाऊॅ इंजीनियरिंग कालेज, द्वाराहाट के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कालेज द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी को रजिस्ट्रार इंजीनियरिंग कालेज द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में 10 विषयों के कोर्स चलाये जा रहे है जिसमें 06 बीटेक, 03 एमटेक व 01 एमसीए कोर्स सम्मलित है। जिलाधिकारी ने कहा कि कक्षा 09 से 12 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए कालेज में आनलाईन वर्कशाप संचालित की जाय जिससे वे तकनीकी शिक्षा में सम्भावनाओं, कालेज में पढ़ाये जा रहे कोर्स की जानकारी प्राप्त कर सकें साथ ही आगामी कैरियर हेतु उनका मार्गदर्शन किया जाय। इसके लिए उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्र लिखते हुए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा शार्ट टर्म कोर्स भी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किये जाय जिसमें वे वेबसाईट निर्माण, ऐप निर्माण, डिजिटल सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी सहित अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।
                       उन्होंने कहा कि इससे इंजीनियरिंग कालेज की सार्थकता साथ-साथ जनपद के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कालेज प्रशासन की कई समस्याओं के सम्बन्ध में जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कालेज के कार्मिकों के वेतन व सेवानिवृत्त कार्मिकों  की पेशन का निस्तारण समय से कर लंे। बैठक में रजिस्ट्रार डा0 अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।